प्रतापगढ़: अकोढिया गांव में हाथ में तमंचा लेकर नाचती युवती का वीडियो हुआ वायरल
मांधाता क्षेत्र के अकोडिया गांव में प्रयागराज से आई एक बारात में युवती का हाथ में तमंचा लेकर डांस करने का वीडियो सोमवार दोपहर 12.30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का यह बेखौफ और दबंग अंदाज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए मांधाता पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।