शिवपुरी नगर: शिवपुरी में प्रिंट रेट से अधिक दाम पर बिक रही शराब, वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते शराब दुकानों पर ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूले जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुराने बायपास रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैलादेवी एसोसिएट्स की शराब दुकान पर एक ग्राहक से तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।