गुलाबगंज: दोपहर को गुलाबगंज मे नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने किया जिलाअध्यक्ष सहित कांग्रेसजनो का सम्मान ।
कुछ समय पहले ही कांग्रेस द्वारा कुछ ब्लॉक अध्यक्षों को नए सिरे से नियुक्त किया गया था। गुलाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र शर्मा की नियुक्ति हुई थी। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाअध्यक्ष मोहितरघुवंशी के साथ प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे