शाहपुर: शाहपुर शराब ग्रुप पर मनमानी का आरोप, एमआरपी से अधिक वसूली पर भौंरा, पिसाझोड़ी समेत कई दुकानों के खिलाफ आक्रोश
Shahpur, Betul | Apr 22, 2026 शाहपुर, भौंरा और पिसाझोड़ी की दुकानों पर ग्राहकों से एमआरपी से काफी अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, 199 रुपये एमआरपी वाली बीयर 260 रुपये में बेची जा रही है, जबकि 148 रुपये एमआरपी वाली बीयर 220 रुपये तक में दी जा रही है।वही इसकी शिकायत आबकारी अधिकारी को भी की गई।