कांके: रांची विधायक ने चुटिया के भट्ठी टोला में आरसीसी नाली व पीसीसी पथ का किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Apr 19, 2026 चुटिया स्थित भट्ठी टोला में निर्मित आरसीसी नाली एवं पीसीसी पथ का रविवार दोपहर करीब 12 बजे राची विधायक सीपी सिंह ने उद्घाटन किया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और काफी उत्साह में दिखे। इस अवसर पर बीजेपी चुटिया मंडल अध्यक्ष सुजीत शर्मा, पार्षद अंजू देवी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।