ग्वालटोली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है यादव डेयरी के सामने दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।