शिवपुरी नगर: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना पड़ रहा भारी: कोलारस पुलिस शिकायत वापस लेने का बना रही है दबाव, पीड़ित परिवार दहशत में
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पडोरा निवासी एक युवक ने आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कोलारस पुलिस और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित शिवप्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि उस पर जानलेवा हमला होने के बावजूद पुलिस ने सुनवाई करने के बजाय उसके साथ मारपीट की और केस रफा-दफा करने के नाम पर