कासगंज: कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण डीएम ने किया
कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, साफ-सफाई और बिजली संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।