बक्सर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को 4:30 बजे अपराह्न में नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन कमरून निशा फरीदी ने की। बैठक में पूर्व के बैठक में लिये गये निर्णय के कार्यों का सम्पुष्टि की गई और नगर परिषद के सफाई संसाधनों की मरम्मती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नगर की खराब स्वच्छता व्यवस्था पर भी चर्चा की।