झाबुआ: झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने ग्राम मदरानी में रक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन किया
Jhabua, Jhabua | Mar 22, 2025 झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा ग्राम मदरानी, थाना काकनवानी क्षेत्र में ग्राम/नगर रक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा, शिक्षा, यातायात नियमों, सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध, महिला अपराधों आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।