मधेपुरा: डीएम ने मतदाता सूची विखंडन कार्य का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तरनजोत सिंह ने शनिवार को डीपीआरसी में मतदाता सूची विखंडन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिया कि मतदाता सूची विखंडन का कार्य अत्यंत सावधानीपूर्वक करें।