मधेपुरा: रामनगर में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के समर्थन में दो केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद ने जनसभा को संबोधित किया
मधेपुरा के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमारखंड प्रखंड के रामनगर में शनिवार को NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव के समर्थन में चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, भाजपा सांसद नित्यानंद राय और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने संबोधित किया।