आदर्श नगर से युवती को भगाकर ले जाने आए प्रेमी को मोहल्ले वालों ने पकड़ा, रस्सी से बांधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोलगवां के आदर्श नगर से युवती को भगा ले जाने आए युवक श्रवण कुमार को पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने पकड़ लिया । रस्सी से खंभे में बांधकर श्रवण की पिटाई कर दी । पुलिस मनचले श्रवण को थाने ले गई । उ.प्र. गोंडा निवासी मनचला श्रवण दिल्ली में काम करता है । श्रवण एक बार पहले भी सतना आकर युवती को भगाकर ले जा चुका है । मंगलवार रात 10 बजे पुलिस मामले की जांच कर रही है।