कैसरगंज: कैसरगंज तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी, 54 शिकायतें दर्ज, 8 का मौके पर निस्तारण
तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 54 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे संबंधित फरियादियों ने राहत की सांस ली। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अधिकारियों ने ए