ढीमरखेड़ा: ग्राम पाली के तालाब में मगरमच्छ, चौथे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पाली में तालाब में मगरमच्छ दिखने की सूचना के बाद लगातार चौथे दिन भी वन विकास निगम की रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिल सकी जानकारी के अनुसार तालाब में छोटे-बड़े दो मगरमच्छ देखे जाने की आशंका है। रेस्क्यू टीम जबलपुर से बुलाई गई है, जो लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ रहा।