उत्तर प्रदेश
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई दर्जन पीसीएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई दर्जन पीसीएस अधिकारियों, विशेष रूप से उप जिलाधिकारी (SDM), विशेष कार्याधिकारी (OSD), सहायक नगर आयुक्त तथा अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, आजमगढ़, झांसी, देवरिया, मैनपुरी, अमरोहा समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। शासन का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।