बांका: ओढ़नी डायवर्सन पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jul 4, 2026 बांका के ओढ़नी डायवर्सन पर शनिवार की सुबह 11:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार कजरेली गांव निवासी संदीप कुमार बाइक से बांका रहा था। इस दौरान ओढ़नी डायवर्सन के पास बाइक गड्ढे में जाने से असंतुलित हो गई जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।