डिंडौरी: जिला भाजपा कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
डिंडौरी जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर 3:00 बजे मासिक बैठक आयोजित की गई जहां संगठनात्मक विषयों आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा विस्तृत चर्चा की गई ।दरअसल जिलाध्यक्ष चमरु नेताम की अध्यक्षता में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और निरंतर जन सेवा को लेकर संकल्प लिया।