जलालाबाद: राम गंगा के किनारे संभावित बाढ़ वाले गांव कसारी तहसीलदार लगाई चौपाल, जनता को किया जागरूक
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के तहसीलदार पैगाम हैदर ने आज भारी बरसात होने के बाद राम गंगा नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखा.इसके बाद बाढ़ से अक्सर प्रभावित होने वाले गांव कसारी पहुंचे।यहां उन्होंने गांव के प्रधान, कोटेदार,रोजगार सेवक आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर को बाढ़ नियंत्रण मित्र घोषित किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ एक चौपाल लगाई।