जलालाबाद: बझेड़ा के पासहाईवे की पुलिया का एप्रोच धंसा, स्लैप में आई दरार, हादसे का अंदेशा
शाहजहांपुर,जिले मे जलालाबाद से अल्हागंज जाने वाले मार्ग हाईवे 730 सी बझेड़ा गांव के नाले पर बनी पुलिया की एप्रोच सड़क धंस गयी, स्लैप में भी बड़ी दरार पड़ गई है। लगभग चार इंच एप्रोच के पिलर जमीन में धंस गए जिसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नाले पर बनी पुलिया के किनारे सड़क भी धंस गयी है। जिसमें गिरकर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लगातार बारिश होने से खतरा