कूनो का चीता गांव में घुसा, पालतू बकरियों को बनाया शिकार
मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के जड़ेरू गांव में कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला एक चीता दिखाई दिया है। चीते ने गांव निवासी कलिया आदिवासी की दो बकरियों का शिकार कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कूनो की मॉनिटरिंग टीम मौके पर पहुंचकर चीते की निगरानी कर रही है। वन विभाग का कहना है कि चीता भ्रमण पर निकला है और जल्द ही स्वयं वापस कूनो लौट जाएगा। प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
#KunoCheetah #Pahadgarh #MorenaNews #CheetahMovement #WildlifeNews