श्योपुर: राधेश्याम अध्यक्ष, दीपक महामंत्री व योगेन्द्र कोषाध्यक्ष बने, वैष्णव समाज का निर्वाचन सम्पन्न, 60% मतदान
श्योपुर। वैष्णव समाज विकास समिति, श्योपुर की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु रविवार को निर्वाचन कार्यकम सम्पन्न कराया गया जिसमें कुल 3336 मतदाताओं में से 2022 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव मे अध्यक्ष राधेश्याम बैरागी बगदिया, महामंत्री पद पर दीपक वैष्णव ओर कोषाध्यक्ष पद पर योगेंद्र वैष्णव विजय घोषित किया गए