श्योपुर: मेवाडा का टपरा में ट्रैक्टर रखने की बात पर मारपीट, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेवाडा का टपरा में ट्रेक्टर रखने की बात को लेकर शनिवार की रात्रि 7 बजे एक युवक से दो लोगो ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ रविवार को सुबह 7 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दोपहर 12:00 बजे दी है