श्योपुर: शिवपुर शिक्षा प्रतिष्ठान समिति की साधारण सभा सम्पन्न, आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर हुआ मंथन
श्योपुर। शहर की रेलवे काॅलानी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शिवपुर शिक्षा प्रतिष्ठान समिति की साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन किया गया। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल ने की।