श्योपुर: मिलावली गांव में खेत पर करंट लगने से मां-बेटे की मौत, ढोढर थाने में मर्ग कायम
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिलावली में शनिवार की देर रात्रि 10 बजे खेत पर काम करते वक्त मां-बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।