चरपोखरी: चरपोखरी से पुलिस ने कुर्की के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चरपोखरी से पुलिस ने कुर्की के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर शनिवार की शाम 4:00 बजे के करीब बताया की चरपोखरी थाना क्षेत्र के उमेश शर्मा, रामचंद्र शर्मा एवं टिमिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर न्यायालय के द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था।