भदेसर: ऑपरेशन त्रिनेत्र में भादसोड़ा पुलिस ने मादक पदार्थ MDMA मोली पाउडर के साथ 3 तस्करों को दबोचा, स्वीफ्ट कार जब्त
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि भादसोड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चौवन ग्राम से ज्यादा एमडीएमए मोली पाउडर जब्त किया है पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार भी जब्त की है मामले में अनुसंधान जारी है ।