खलारी: चंडीगढ़ में खलारी की बेटी पूनम कुमारी का जलवा, अंतरराष्ट्रीय रिले दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
खलारी प्रखंड की पूनम कुमारी ने 28 मार्च 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित इंटरनेशनल इनविटेशनल एवं नेशनल ओपन रिले दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय की खिलाड़ी पूनम की इस उपलब्धि से पूरे झारखंड में खुशी की लहर है। साधारण परिवार से आने वाली पूनम ने कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है...