बरेली: इलाज नहीं मिला तो ठेले पर पत्नी को ले गया, बरेली जिला अस्पताल का वीडियो वायरल, जांच के लिए लखनऊ से निदेशक पहुंचे
बरेली जिला अस्पताल से एक बुजुर्ग महिला को ठेले पर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद पैरामेडिकल निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल जांच के लिए बरेली पहुंचीं। बताया जा रहा है कि सिंधुनगर निवासी अरिहर देवी को उनके पति ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। पति का आरोप है कि