जांजगीर: सड़क सुरक्षा मितानों को राहवीर योजना की जानकारी दी गई, 8 थानों में चला जागरूकता अभियान
जांजगीर-चांपा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिले के 8 थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा मितानों को यातायात नियमों, दुर्घटना रोकथाम और केंद्र सरकार की राहवीर योजना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला "गोल्डन ऑवर" जीवन बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।