बिजनौर: बिजनौर में पत्नी के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर खरीदी गई कार के आरोप में जिले के बड़े व्यापारी का बेटा गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 26, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने जिले के बड़े व्यापारी जहीर अहमद के पुत्र फरहान को गिरफ्तार किया है। फरहान सलीम और अलका यादव ने मिलकर रुखसार के आधार कार्ड और फोटो का इस्तेमाल करके महिंद्रा कंपनी की कार खरीदी थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।