बदलापुर: घनश्यामपुर बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव, संघ के सदस्यों ने किया भ्रमण
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार मे स्थित श्री राम जानकी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजय दशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्य वक्ता मिथिलेश जी ने संघ के इतिहास, देशहित में योगदान और परिवार व समाज के महत्व पर प्रकाश डाला। चीन युद्ध और लालकिले पर संघ के योगदान का भी उल्लेख किया।