हज़ारीबाग: हजारीबाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, जयप्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हजारीबाग में कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ-छात्र न्याय आंदोलन’ के तहत आयोजित धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्रों के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद की।