बिछिया: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत, दो बाघों के बीच संघर्ष की आशंका
कान्हा टाइगर रिजर्व से एक अहम खबर सामने आई हैl जहाँ कन्हारी वन परिक्षेत्र के करोंदावारे बीट में सोमवार की सुबह 9 बजे करीब गश्ती दल को एक मादा बाघ मृत अवस्था में मिला l इसके बाद वन विभाग टीम ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई l प्रथम दृष्टया यह मामला दो बाघों के बीच आपसी संघर्ष माना जा रहा है l प्रोटोकॉल के तहत बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया है l