सनहौला: अमडिहा एवं पोठिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन
अमडिहा एवं पोठिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन 1 सप्ताह में समाधान का आश्वासन भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड की अमडिहा और पोठिया पंचायतों में मंगलवार को प्रशासन द्वारा 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक रहीं।