देसूरी: सादड़ी में वन्यजीव गणना में जीवों की संख्या बढ़ी, कुम्भलगढ़-रावली टॉडगढ़ के 219 जल स्रोतों पर 24 घंटे की निगरानी
Desuri, Pali | Jun 12, 2025 सादड़ी मे शाम 5 बजे कुम्भलगढ़ और रावली टॉडगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में वार्षिक वन्यजीव गणना का कार्य सम्पन्न किया । यह गणना ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वाटरहोल पद्धति से की जा रही है। दोनों अभयारण्यों की पांच-पांच रेंजों में कुल 219 पेयजल स्रोतों पर गणना की गई। इस दौरान 221 गणक, वनकर्मी और वन्यजीव प्रेमी इस गणना में शामिल हुए।सभी रेंजों में कुल 40-50 ट्रैप कैमरे लगाए गए।