देसूरी: सादड़ी में बिरसा मुंडा की शहादत को श्रद्धांजलि, आदिवासी परिवारों ने दीप जलाकर किया याद
Desuri, Pali | Jun 10, 2025 सादड़ी में मंगलवार शाम 6 बजे स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाबूजी मंदिर परिसर में गोड़वाड़ आदिवासी परिवार ने जिलाध्यक्ष जगदीश भील की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा रखी। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया।