देसूरी: सादड़ी के राणकपुर में सिक्किम के राज्यपाल का स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पैतृक गांव बेडल जाएंगे
Desuri, Pali | Jun 9, 2025 सादड़ी मे सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर सोमवार दोपहर 4 बजे एक दिवसीय दौरे पर सादड़ी राणकपुर में एक निजी होटल में पहुंचे। जहां उनके आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।पाली कलेक्टर एल एन मंत्री और पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का स्वागत किया। वही भाजपा के पूर्व सांसद पुष्प जैन व भरतसिंह भी स्वागत समारोह में मौजूद रहे।