देसूरी: घाणेराव में ईदगाह मैदान में ईद-उल-अजहा पर अदा की गई नमाज, ढोल के साथ नमाजियों का जुलूस निकला और एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
Desuri, Pali | Jun 7, 2025 घाणेराव में शनिवार को शाम 5 बजे ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वही अन्य क्षेत्रों मे जामा मस्जिद ईदगाह मैदान में मौलाना सेराज अहमद ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। घाणेराव कस्बे में भी ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। मदरसे से ढोल के साथ नमाजियों का जुलूस निकला। पेश इमाम अयूब नक्शबंदी की अगुवाई में निकला।