देसूरी: देसूरी में विहिप का प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 150 कार्यकर्ता और 50 शिक्षक शामिल
Desuri, Pali | Jun 8, 2025 देसूरी के सोनाणा खेतलाजी मंदिर में रविवार शाम 4 बजे विश्व हिंदू परिषद का प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग रविवार को सम्पन हुआ। जोधपुर प्रांत के 25 संगठनात्मक जिलों से 150 प्रतिभागी और 50 शिक्षक इस वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। विहिप जोधपुर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि विहिप की स्थापना 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी।