शिवपुरी नगर: परिच्छा में गौशाला चौकीदार की लापरवाही से किसान की ₹1.50 लाख की प्याज फसल बर्बाद, पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा
शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के ग्राम परिच्छा अहीर में एक तरफ जहां प्रशासन गौ सेवा के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर 'श्री जी नंदन वन गौशाला' के प्रबंधन की कथित लापरवाही और तानाशाही का मामला सामने आया है। गौशाला के चौकीदार द्वारा जानबूझकर गौवंश को किसान के खेत में घुसा देने से लगभग 1.50 लाख रुपये की प्याज की फसल नष्ट हो गई है।