बथनाहा: सीतामढ़ी के हरिबेला गांव में रात के अंधेरे में चोरी, सो रही महिला की नाक से सोने की नथ छीनकर फरार हुए चोर
सीतामढ़ी जिले के हरिबेला गांव में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित अमीरूल अंसारी ने बताया कि देर रात चोर उनके घर में घुस गए। इस दौरान घर में सो रही महिला की नाक से सोने की नथ छीनकर बदमाश फरार हो गए।