मुज़फ्फरनगर: कांवड़ यात्रा खत्म होते ही मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, देर रात जंगल में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़
कांवड़ यात्रा खत्म होते ही मुजफ्फरनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में देर रात पुलिस और कथित गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि कांबिंग के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।