भोरे: भोरे स्थित स्मार्ट प्वाइंट में खरीदारी करने आए युवक की बाइक चोरी की गई, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार स्तिथ स्मार्ट प्वाइंट में खरीदारी करने आए एक युवक की दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। चोरी की इस घटना के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे है। मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। खबर के मुताबिक उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के बलुआ अफगान निवासी राजू कुमार भारती की बाइक चोरी की गई है।