लक्ष्मीकुंड में गूंजे जिउतिया माता के जयकारे, संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
वाराणसी के लक्ष्मीकुंड में जिउतिया व्रत के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। संतान की लंबी उम्र सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर जिउतिया माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सुबह से ही लक्ष्मीकुंड में व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने पूजा सामग्री अर्पित कर सामूहिक रूप से जिउतिया व्रत की कथा सुनी और अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना की। जिउतिया माता के जयकारों से पूरा लक्ष्मीकुंड परिसर भक्तिमय हो उठा।
काशी की प्राचीन लोक आस्था से जुड़ा लक्ष्मीकुंड का जिउतिया आयोजन आज भी अपनी पारंपरिक भव्यता और श्रद्धा को संजोए हुए है।
#JitiyaVrat #JivitputrikaVrat #Jitiya2026 #JitiyaMata #Lakshmikund #Varanasi #Kashi #Banaras #JitiyaPuja #VaranasiNews #KashiNews #SanatanDharma #जिउतियाव्रत #जिउतियामाता #लक्ष्मीकुंड #वाराणसी #काशी #निर्जलाव्रत