कोरबा: कोरबा में बड़ा अभियान, हसदेव नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नमामि हसदेव सेवा समिति ने शुरू की मुहिम
Korba, Korba | Jul 24, 2025 कोरबा जिले में हसदेव नदी को प्रदूषण से बचाने और सौंदर्यीकरण करने के लिए नमामि हसदेव सेवा समिति ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। समिति ने हसदेव नदी के दोनों किनारों पर दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवर फ्रंट निर्माण की मांग की है। इसके लिए समिति ने शासन-प्रशासन को पत्र देने और जनजागरण के लिए दो चरणों में हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला किया है।