Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
sohelkhan91
No video available
3
पूर्णिया जिला अमौर विधानसभा के खाड़ी बसोल में अभी तक आग पर कबो नही पाया है पूर्णिया #DM कुछ।#purneapolice कीजिए #khari
Purnia East, Purnia
| May 3, 2024
#dm
#purneapolice
#khari
MORE NEWS
सहयोग शिविर में बुजुर्ग अचानक गुस्साए फिर क्या कहा सुनिए... #cmsamratchaudhary #biharnews #bihar #viralvideos #reels #trending #purnea
Purnia East, Purnia | Aug 5, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1044, दिनांक:-05 अगस्त, 2026, ================== जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश एवं मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल की गई। इसी क्रम में प्रखंड अमौर अंतर्गत विष्णुपुर एवं पोठिया गंगेली पंचायत के पंचायत भवन, गंगेली में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शिविर के दौरान विष्णुपुर एवं पोठिया गंगेली पंचायत से विभिन्न विभागों से संबंधित 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक आवेदन राजस्व, आपूर्ति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र तथा विद्युत विभाग से संबंधित है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है। मौके पर शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के योग्य लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, फार्मर आईडी जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि संयुक्त रूप से हस्तगत कराया गया। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को पंचायत सहयोग शिविर की उपयोगिता से अवगत कराया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा। उन्होंने ने नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। आज के शिविर में नागरिकों की काफी भीड़ देखी गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमौर, नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1043, दिनांक 05/08/2026, ================== श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया की अध्यक्षता में बुधवार को बुनियाद केंद्रों के माध्यम से संचालित SAPSrC योजना अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा-सह-योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई,अनुमंडल कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, बुनियाद केंद्रों के केंद्र प्रबंधकों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों तक विभागीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना तथा जागरूकता कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक बुनियाद केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सार्थक एवं प्रभावी ढंग से निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप किया जाए। उन्होंने सभी केंद्र प्रबंधकों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम में भाग लेकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, योग एवं नियमित व्यायाम, कानूनी अधिकारों, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल सेवाओं तथा सम्मानजनक एवं सक्रिय जीवनशैली से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाए। कार्यक्रम को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए इसे संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण बनाया जाए, ताकि प्रतिभागियों की समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा सकें। सहायक निदेशक ने आगे निर्देश दिया कि प्रत्येक बुनियाद केंद्र पर SAPSrC गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण, योग एवं व्यायाम, समूह चर्चा, परामर्श सत्र, मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का समुचित आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियाँ निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित हों तथा प्रत्येक लाभार्थी को सम्मानपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, अनुशासन एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। लाभार्थियों की उपस्थिति पंजी, गतिविधियों का अभिलेखीकरण, आवश्यक दस्तावेजों का संधारण, कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं विस्तृत प्रतिवेदन समय पर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्यक्रम की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके। बैठक में सहायक निदेशक ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने निर्देश दिया गया कि बुनियाद केंद्र केवल सेवा प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण मंच हैं। उन्होंने सभी केंद्रों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गतिविधि का संचालन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करें। सभी केंद्र प्रबंधकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जागरूकता कार्यक्रमों का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Aug 5, 2026
ग्राम पंचायत कोठिया गंगली के सहयोग शिविर में अभिलंब लाभुकों को सर्टिफिकेट देकर मामले को निष्पादन किया गया।
Purnia, Bihar | Aug 5, 2026
सम्राट जी के सहयोग शिविर में शिक्षा विभाग का कोई समस्या नहीं.... #sahyogshivir #cmsamratchaudhary
Purnia East, Purnia | Aug 5, 2026