राहतगढ़: ग्राम पंचायत किटुवा में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन
राहतगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत किटुवा में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन गुरुवार सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक किया गया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत किटुआ में आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। हितग्राहियो के शासन की योजनाओं से संबंधित फार्म भरवाएं गए।