भोगनीपुर: खिरियनपुरवा के निकट घर में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
मूसानगर थाना क्षेत्र के खिरियनपुरवा के निकट से पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जुनेदा पुर के आवेश कुमार बताया है। युवक को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय भेजा गया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।