इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार शिवम किसी काम से जा रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें शिवम को चोट आई और वह घायल हो गया। शिवम की शिकायत पर लापरवाह बाइक चालक के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।